राठ (हमीरपुर)। पॉलिथीन के प्रयोग से नगर में होने वाली विभिन्न समस्याओं को देखते हुए आज भाजपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर उस पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसडीम चित्रा निर्वाल को दिए ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र गांधी ने बताया की सरकारी आदेशों के बावजूद राठ नगर के प्रमुख बाजारों, सब्जी मंडियों और दुकानों में पॉलिथीन कैरी बैग, थर्मोकोल और प्लास्टिक डिस्पोजल का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। इसी प्लास्टिक कचरे के कारण नगर की नालियाँ पूरी तरह से बंद हो जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। वहीं पॉलिथीन के कारण भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है, जो भविष्य के लिए अत्यंत घातक है।
इस दौरान भाजपा के नगर मंत्री राजदीप पंडित, दीपेंद्र सिंह परिहार, जगदीश राजपूत , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष करन सिंह, पिछडा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश यादव , मुकुल सोनी , बृजभूषण सोनी, बद्री सोनी , फूलसिंह राजपूत , यशोवर्धन दिहुलिया आदि भाजपाई मौजूद रहे।
