Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे में सोमवार से शुरू हो रहा है ऐतिहासिक तीजा मिला की शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शोभायात्रा निर्धारित समय पर कस्बे के चांदथोक के श्री कृष्ण मंदिर से शुरू होगी। रविवार को किन्नरों ने नाच गाने के साथ तीजा महोत्सव का आगाज किया।
कस्बे में आज ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। श्री कृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित बब्बू भइया ने बताया की शोभायात्रा में 35 झांकियां शामिल होंगी। इस वर्ष द्रोपदी चीर हरण की नई झांकी शामिल की जा रही है। इस झांकी को जीवंत बनाने की भरपूर कोशिश की गई है। इसमें चुनिंदा कलाकारों का चयन किया गया है। शोभायात्रा की यह सबसे अधिक आकर्षक झांकी होगी शोभायात्रा अपराह्न 2:00 बजे श्री कृष्ण मंदिर से विधि विधान के साथ पूजन अर्चन के बाद शुरू होकर निर्धारित मार्ग से गुजरकर वापस छोटी बाजार में आकर कंसवध के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा के उपरांत 14 से सितंबर की रात में कानपुर से आये कलाकार धार्मिक झांकियों का मंचन करेंगे। 15 सितम्बर की रात दिल्ली से आए कलाकार धार्मिक झांकियों की शानदार प्रस्तुति देंगे। दोनों कार्यक्रमों को भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *