Spread the love

हमीरपुर। मौदहा तहसील में उपजिलाधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच पिछले करीब एक माह से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पहल, मध्यस्थता और आपसी संवाद के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिससे लंबे समय से जारी गतिरोध समाप्त हो गया।
विवाद के समाधान के बाद उपजिलाधिकारी ने अनशन पर बैठे अधिवक्ता बरदानी प्रसाद, वसी अहमद समेत अन्य अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया। वहीं उपजिलाधिकारी ने भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना की और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
तहसील परिसर में शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुए इस घटनाक्रम को प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवलाल पाल, एल्डर कमेटी चेयरमैन हयात अहमद खां, अधिवक्ता राजेंद्र द्विवेदी, जावेद अहमद, बृज किशोर त्रिवेदी, राकेश मोहन दीक्षित, सुभान खान, एड विनय तिवारी, एड फिरोज, एड शाहिद व एड काज़ी अजमत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *