Spread the love

राठ हमीरपुर | खंड शिक्षा अधिकारी राठ शैलेश त्रिपाठी द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमे सस्वती ज्ञान मंदिर, उर्मिला देवी विद्यालय, द ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद चरखारी रोड, सेठ छोटे लाल,आदर्श ज्ञान मंदिर एवं सहायता प्राप्त विद्यालय मां शारदा जूनियर स्कूल राठ का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालयों में अग्नि बचाव हेतु अग्निशमन यंत्र, पठन-पाठन हेतु भवन की स्थिति एवं विद्यालय के मान्यता संबंधी अभिलेख देखे गए। अधोहस्ताक्षरी द्वारा सभी विद्यालयों को वाहन के फिटनेस युक्त रखने एवं चालक, सहायक को निर्धारित यूनिफॉर्म में रखने एवं उनके पहचान संबंधी दस्तावेज विद्यालय में सुरक्षित रखने तथा उनका पूर्ण परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी आपात स्थिति जैसे – आग लगना, भूकंप, बाढ़ आदि से बचाव हेतु विद्यालय के बच्चों एवं स्टाफ को मॉकड्रिल आदि के माध्यम से जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। सभी जनमानस से भी अपील है कि विद्यालयों के भौतिक परिवेश, वाहन एवं उनके चालक/सहायक आदि से स्वयं भी जागरूक रहकर सुरक्षित रहें।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *