राठ (हमीरपुर)। आज भारतीय किसान यूनियन (युवा) ने किसानों की बर्बाद फसल सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राठ को सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन (युवा) विक्रम सिंह राजपूत ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम राठ चित्रा निर्वाल को बताया कि जिले भर के किसानों की फसलें अतिवृष्टि एवं जलभराव के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिसका आकलन करा किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। किसानों के साथ फसल बीमा में अगले वर्ष की भांति धांधली रोका जाना अति आवश्यक है। सम्पूर्ण तहसीलों में गौशालाओं के नाम पर सरकार से सचिव एवं प्रधान धनराशि पशुओं के नाम से लेते हैं। लेकिन पशुओं की कदर नहीं करते गौशालाओं एवं सड़कों पर खुलेआम देखा जा सकता है। इस तरह का भ्रष्टाचार रोका जाए। जिले की सम्पूर्ण तहसीलों में तालाबों, कुओं पर अवैध कब्जे एवं गन्दगी से भरे पड़े हैं। जिनका लेखा-जोखा प्रशासनिक अधिकारियों के पास नहीं है। जिससे सुन्दरीकरण न होने से लगातार भूमाफियाओं द्वारा तालाबों, कुओं, चकरोडों पर अवैध कब्जे हो चुके है। और यदि कोई किसान कहता है तो दबंग लोग किसान को जान से मारने एवं लड़ाई करने पर आमादा हो जाते है। ग्राम बिहूनी, जखेड़ी आदि ग्राम के किसानों की भूमि का 30 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजा दिलाया जाए एवं बिना शर्त किसानों के निजी नलकूपों के बिल माफ किए जाएं तथा लीगा ग्राम पंचायत प्राथमिक विद्यालय के अन्दर अति जल भराव के कारण 20 दिनों से बन्द पड़ा है। जिसकी जल निकासी कराई जाये।
इस दौरान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुखसिंह राजपूत, खलक सिंह, धीरेंद्र, नरेन्द्र सिंह,रामस्वरूप,श्यामबाबू,दयाकरन,राहुल कुमार,आशीष कुमार,भगत सिंह,मोहन सिंह,रूपसिंह,देशराज,फूलचन्द,श्रीचन्द,भुजबल,रामआसरे,गब्बूलाल,प्रमोद कुमार,बृजराज सिंह,रामगया,मूलचन्द,देवेन्द्र,भारत सिंह,हरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
