राठ (हमीरपुर)। भाद्र मास की अमावस्या को क्षेत्र से पैदल चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन जाने वाले यात्रियों का समाजसेवी जगह-जगह जलपान करा स्वागत कर रहे हैं। पैदल यात्री भक्ति गीत उनकी समाज सेवा देखकर उनके कार्यों की भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें घेरे आशीर्वाद दे रहे हैं।
बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष भाद्र मास की अमावस्या को नगर क्षेत्र के श्रद्धालु लगभग 180 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए धर्म नगरी चित्रकूट में स्थित भगवान कामतानाथ मंदाकिनी का जल अर्पित कर पूजा अर्चना करते हैं।
ऐसे यात्रियों को सरीला तहसील के कस्बा गोहाण्ड निवासी समाजसेवी मानबहादुर उर्फ मुन्ना भैया व कैथी गांव के नरेंद्र सिंह राजपूत रास्ते में स्टाल लगाकर उनको जलपान व भोजन ग्रहण कराने के साथ-साथ यात्रा में थके पैदल यात्री भक्तों के पैर की मालिश इत्यादि करते हैं। पैदल यात्री भी इन समाज सेवियों के सेवा भाव से खुश हो उन्हें ढेरों आशीर्वाद दे रहे हैं।
