Spread the love

हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में रविवार शाम नाले में बही 15 वर्षीय प्रांसी यादव पुत्री साधुराम यादव का शव बुधवार करीब 12:45 बजे घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे चेकडैम के पास झाड़ियों में फंसा मिला। बेटी की तलाश में जुटे पिता साधुराम की नजर शव पर पड़ी और उन्होंने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रांसी रविवार शाम करीब 4:30 बजे बहनों के लिए पड़ोरा लेने उधरहंका मौजा गई थी। नाले में तेज बहाव होने के कारण पिता ने उसे जाने से रोका था। लौटते समय पुरैनी गांव से करीब 400 मीटर दूर रपटे पर पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गई। राघवेंद्र और दीना ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके घटना के बाद जलालपुर प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस, स्थानीय गोताखोर, पीएसी फ्लड टीम और एसडीआरएफ ने तलाश शुरू की। पिता भी लगातार बेटी को खोजते रहे। कानों से कम सुनाई देने के बावजूद वह कभी नाव से तो कभी पैदल खेतों और झाड़ियों में तलाश करते रहे। परिजनों के अनुसार उन्होंने तीन दिन तक ठीक से खाना-पीना तक नहीं किया घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पहले चेकडैम के आगे नाव नहीं जा पा रही थी। पानी के बहाव में प्रांसी आगे निकलकर दूसरे चेकडैम तक पहुंच गई थी। वहां तक रास्ता नहीं होने से टीमों को पैदल जाना पड़ रहा था। झाड़ियों में शव फंसा होने के कारण वह दिखाई नहीं दे रहा था प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश कराई जा रही थी। दूसरे चेकडैम तक भी सर्च कराया गया। मंगलवार को झाड़ियों में शव फंसा मिला, जिसे पुलिस टीम ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *