Spread the love

हमीरपुर – राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया केंद्र, हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साइकिल रैली एवं योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित किया गया।
प्रातः 8 बजे बालक-बालिकाओं की साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ चौरादेवी प्रांगण से अध्यापक जी.के. द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में 17 बालक एवं 13 बालिकाओं सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
साइकिल रैली चौरादेवी प्रांगण से प्रारंभ होकर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में संपन्न हुई। रैली के समापन के बाद सभी प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को जलपान वितरित किया गया।
इसके पश्चात राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम के अनुरूप एक घंटे के योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही “पास द बॉल” गतिविधि के अंतर्गत खिलाड़ियों को बास्केटबॉल ड्रिबलिंग का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम में उपक्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, कनिष्ठ सहायक शुभम वर्मा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं खेलो इंडिया सेंटर के दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फुटबॉल प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिम प्रशिक्षक प्रिंस, अश्वनी, रितेश तथा खेल अनुदेशक रंजीत द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करते हुए “फिट इंडिया” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *