Spread the love

हमीरपुर | हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र से निकली सपरार प्रखण्ड झांसी (सिंचाई विभाग) के अंतर्गत आने वाली ‘राठ रजवाहा नहर’ का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें नहर के ऊपर से पानी बहता हुआ दिख रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सिंचाई विभाग ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय टीम ने स्थलीय जांच की। जूनियर इंजीनियर (JE) पंकज सिद्धार्थ ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर में एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ा गया है लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में भारी जलभराव हो गया था। फसलों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों के पास से नहर काटकर खेतों का पानी राठ रजवाहा नहर में बहा दिया राठ नगर क्षेत्र में भी भारी बारिश से जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई थी। इससे निपटने के लिए स्थानीय नगर वासियों और नगर पालिका प्रशासन ने पंप सेट लगाकर शहर का पानी नहर में डालना शुरू कर दिया चारों तरफ से खेतों, गांवों और पूरे नगर का पानी एक साथ राठ रजवाहा नहर में गिराए जाने के कारण जलस्तर क्षमता से बाहर हो गया, जिससे नहर पूरी तरह ओवरफ्लो होकर ऊपर से बहने लगी सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि नहर में पानी का उफान प्राकृतिक बारिश और स्थानीय स्तर पर निकाले गए जलभराव के कारण है। प्रशासन व विभाग ने नगर पालिका और ग्रामीणों से अपील की है कि अनियंत्रित तरीके से नहर में पानी न डालें, ताकि नहर कटने या क्षतिग्रस्त होने का खतरा न पैदा हो।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *