Spread the love

मुस्करा हमीरपुर | कस्बा में पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर ईद उल मिलाद उन नबी (मीलादून्नवी) जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जुलूस कस्बे की गलियों से गुजर कर शाम को ईदगाह मैदान में आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ ।
बाबा निजामी मस्जिद चार थोक से दोपहर 4 बजे बैंड बाजो की धुनों पर जशने जुलूस की शुरुआत की गई, इस जुलूस में तीन दर्जन से ज्यादा घोड़े ,भांगड़ा ,डीजे ,रब्बी , बग्घी, झांकियां शामिल रही। इस जश्ने जुलूस में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस में शामिल लोग नारे ए तकबीर, अल्लाह हू अकबर, सबसे अच्छा नवी हमारा -आंखों का तारा नवी हमारा, जैसे नारे जोशो खरोश के साथ लग रहे थे। यह जुलूस बाबा निजामी मस्जिद से शुरू होकर पंचायत घर ,आर्य समाज मंदिर, डाकखाने तिराहे से होता हुआ मस्जिद ‌तिराहा से गुजरता हुआ राठ हमीरपुर मुख्य मार्ग से होता हुआ बस स्टैंड चौराहे से जुलूस ईदगाह मैदान में देर शाम समाप्त हुआ। जुलूस समापन के बाद भव्य आतिशबाजी का भी प्रोग्राम ईदगाह मैदान में किया गया। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं पुरुष मौजूद रहे। जुलूस के रास्ते में बिजली और झंडे झांकियों की खास सजावट की गई थी। भारी भरकम गेट भी बनाए गए थे और छोटे बड़े सैकड़ो हरे परचम लहरा रहे थे। जुलूस की सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह अपने भारी पुलिस बल के साथ जुलूस के आगे और पीछे मुस्तैद रहे पुलिस की टीम भी मौजूद रही इस मौके पर प्रमुख रूप से जामा मस्जिद सदर सिद्दीक सौदागर, जामा मस्जिद इमाम जनाब कमरुद्दीन साहब, वरिष्ठ समाजसेवी रहमानी बेग, मोहम्मद आमिर ,नासिर उदृदीन एडवोकेट ,इदरीस सौदागर , समीम सौदागर ,मोहम्मद सिराज निजामी, वसीम बेग ,ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप अहिरवार ,वरिष्ठ ग्राम पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार व्यास,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वहीद भाई, विक्की सौदागर सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। कस्बे में ईद मिलाद उन नबी का जुलूस बड़े ही सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें गंगा जमुनी तहजीब के उदाहरण देखने को मिले।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *