मुस्करा (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा क्षेत्र के ग्राम बिहूनी खुर्द में सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ विरमा नदी तट से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके पश्चात कांवड़ियों का जत्था ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर (डेरा बिहूनी) के लिए रवाना हुआ। यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में सजी सुंदर बग्घी रही, जिसने पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का मन मोह लिया यात्रा के आगे राजा डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर युवा और ग्रामीण जमकर झूमते नजर आए। आयोजन का संयोजन शिवेन्द्र सक्सेना (बाबू जी) एवं रामजी सक्सेना द्वारा किया गया। व्यवस्था संचालन में धीरज विश्वकर्मा उर्फ बिल्लू राजा (राजा डीजे), दीपक सक्सेना, संदीप राजपूत, राजेश पाल, राघव अग्रवाल, हरिसिंह पाल, भूपेन्द्र पाल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही भव्य कांवड़ यात्रा का शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में समापन हुआ।
