Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज नगर के हमीरपुर रोड स्थित गायत्री मंदिर में ट्रस्ट द्वारा युवा चेतना जागरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने युवकों को आधुनिक जीवन शैली के साथ-साथ संस्कारित जीवन जीने के अनुभव दिए।
कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आज के आधुनिक युग में युवा पीढ़ी मोबाइल,लैपटॉप जैसे यंत्रों से घिरी हुई है। जिससे उनकी दिनचर्या व खान-पान सही न होने के कारण उनके जीवन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसे समय रहते नहीं सुधारा गया तो इसके बड़े गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष बृजेश खरे ने बताया कि आधुनिकता के बहाव में बहकर युवा पीढ़ी सामाजिक मर्यादाएं भूलती जा रही है। उनको अपने अच्छे बुरे का ज्ञान न होने के कारण वह गलत राह को पकड़ रहे हैं। माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को घर में अच्छे संस्कार व अच्छे बुरे का ज्ञान दें, तभी युवा पीढ़ी में सुधार होगा इस दौरान गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी चंद्रशेखर मिश्र, लक्ष्मण लाल त्रिपाठी, संजीव खरे,प्रभास काशी प्रसाद गुप्ता, डॉ कैलाश विश्वकर्मा, उदेश फौजी, डॉ परितोष नगायच सहित अनेकों महिला पुरुष मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *