राठ (हमीरपुर)। नगर क्षेत्र में बरसों से लंबित राठ गरौठा चिरगांव मार्ग के लिए शासन द्वारा धनराशि स्वीकृत हो जाने पर अब उक्त मार्ग का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। उक्त मार्ग के बनने पर क्षेत्रीय लोगों का झांसी जाने के लिए समय व रुपए सहित लगभग 50 किलोमीटर का सफर बचेगा।
क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि नगर से गुरसराय गरौठा झांसी के लिए बनाए जाने वाली सड़क का निर्माण वर्षों से लंबित था। उनकी विशेष पहल पर शासन ने उक्त मार्ग के बनाने के लिए168 करोड़ 10 लाख 64 हजार की धनराशि स्वीकृत करते हुए उसके निर्माण कर जल्द से जल्द प्रारंभ कराए जाने का आदेश जारी किया। अब उक्त सड़क के निर्माण से राठ, गरौठा,गुरसराय से चिरगांव होते हुये झांसी पहुंचने में स्थानीय लोगों का समय रुपया व लगभग 50 किमी की दूरी की बचत के साथ उनके व्यापार रोजगार व क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।
