Spread the love

हमीरपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति द्वारा विकासखंड मौदहा अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पठन-पाठन, मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय में बच्चों के साथ संवाद किया तथा मध्याह्न भोजन स्वयं बच्चों के साथ बैठकर ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता एवं स्वाद की जानकारी ली। भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार तैयार किया गया था तथा गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, भोजन एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विधायक द्वारा विद्यालय परिसर, किचन शेड, शौचालय एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं।विधायक ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा, पोषण एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए औचक निरीक्षण का क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *