राठ (हमीरपुर)। नगर के मृदुभाषी व वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी का लंबी बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गया। जिस पर उनकी अंतिम यात्रा में अनेकों लोगों ने सहभागिता करते हुए उनके घर जाकर दुखी परिवार को सांत्वना दी।
बताते चलें कि नगर के जाने-माने व्यक्तियों में से एक, अपनी कलम के दम पर सागर में गागर भर जन जन तक सामाजिक कमी को पहुँचाने और उनके सुधार कराने में सक्षम मुहल्ला मुगलपुरा चौपरा गेट निवासी माधव द्विवेदी जी की पत्नी यामिनी द्विवेदी लंबे समय से एक असाध्य बीमारी से जूझ रही थी। जिनका रात्रि के समय अचानक स्वर्गवास हो गया। स्वर्गवास की खबर नगर में आग की तरह फैलने पर उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।
वहीं इस दुख की घड़ी में उनके साथ उनके पत्रकार परिवार सहित क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, पूर्व विधायक डॉ0 अंबेश कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ आराधना राजपूत, जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप सिंह, सुरेश खेवरिया, उमेश यादव, अवधेश पाठक, हरिमोहन चंसोरिया, भाजपा नेता कृष्ण कुमार गुप्ता बंटी सहित अनेक लोगों ने दुःखी परिवार का धैर्य धारण कराया।
