Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के आसपास जलभराव और गंदगी की समस्या की जांच करने जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) सुबोध जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों से समस्या की जानकारी लेते हुए मौके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के आसपास जलभराव और गंदगी की स्थिति मिलने पर DPRO ने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल समस्या का निवारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा।
DPRO सुबोध जोशी ने ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने पशुओं को सड़क पर खुला न छोड़ें और उन्हें उचित स्थान पर बांधकर रखें, ताकि सड़क पर गंदगी और आवागमन में होने वाली परेशानी को कम किया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि समस्या के त्वरित समाधान के साथ ही इसके स्थायी निवारण की कार्ययोजना पर भी काम किया जाएगा। DPRO ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर जलभराव और गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *