हमीरपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम कस्बे सहित क्षेत्र में देखी गई सुबह से ही ध्वजारोहण और प्रभात फेरियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे इस दौरान पूरे कस्बे सहित क्षेत्र में भक्ति गीत और भारत माता की जय के उदघोष सुनाई देते रहे।
शनिवार को मनाए गए देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं और भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान हर घर तिरंगा को लेकर नगरपालिका द्वारा तिरंगा वितरण किया गया था। शनिवार सुबह से ही जगह जगह ध्वजारोहण और प्रभात फेरियां देखीं गई जिनके बाद स्कूलों में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कस्बे की तहसील में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया जबकि बार भवन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवलाल पाल ने ध्वजारोहण किया। वहीं नगरपालिका परिषद मौदहा में नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने ध्वजारोहण किया तो कस्बे की कोतवाली में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया।जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में सीएचसी अधीक्षक डा. रजत रंजन तिवारी और ब्लाक संसाधन केंद्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने ध्वजारोहण किया।
इतना ही नहीं कस्बे की गुडाही बाजार स्थित शहीद स्मारक में भूतपूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन किया और ध्वजारोहण किया। जबकि कि, कस्बे के रहमानिया इण्टर कालेज, नेशनल इण्टर कालेज, गाधीं इण्टर कालेज, आदर्श इण्टर कालेज, विद्या मंदिर, पण्डित दीन दयाल स्कूल, सेंट पाल्स इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजकीय आईटीआई, राजकीय महाविद्यालय, के. एल. आदर्श महाविद्यालय, जीएस विद्यार्थी स्कूल, किण्डर गार्डन पब्लिक स्कूल, मार्डन पब्लिक स्कूल, मदरसा रहमानिया, महर्षि संत कबीर विद्यालय सहित कस्बे और क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।
इतना ही नहीं कस्बे में निकाली गई स्कूलों की प्रभात फेरियों में आदर्श इण्टर कालेज और किण्डर गार्डन पब्लिक स्कूल की प्रभात फेरी में निकाली गई झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जबकि तहसील मौदहा से एसडीएम कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कार्यकारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता की संयुक्त अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा भी पूरे कस्बे में आकर्षण का केंद्र रही जिसकी पूरे कस्बे में चर्चा हो रही है। जबकि सोशल मीडिया में भी लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते रहे जिससे सोशल मीडिया के पेज भरे रहे।
