मौदहा हमीरपुर। ग्राम बम्हरौली ढीहा डेरा में सड़क की हालत बेहद खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार मिलन निषाद के दरवाजे से अशोक के दरवाजे तक करीब 150 मीटर सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
गांव के कोटेदार मनोज निषाद, सुनील, रामनारायण, शीतल, कृष्णा और संतोष निषाद आदि ने बताया कि सड़क खराब होने से आए दिन ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
