Spread the love

हमीरपुर। मौदहा विकास खण्ड के गांव रीवन के ग्रामीणों ने शनिवार को जिला अधिकारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कृषि भूमिका मूल्याकंन दिनांक 01.08.2017 व दि० 12.05.2023 का अवलोकन करते हुये सर्किल रेट बढ़ाये जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव के समस्त कृषक खेती बाडी कर अपने-अपने परिवारों का भरण पोषण कर रहे है हमारे परिवारों की आजीविका खेतीबाडी पर आश्रित है। दि० 14.07.2026 को व दि० 15.07.2026 को दैनिक समाचार पत्रों में यू०पी०डा द्वारा एन0एच034 से लगी हुई जमीनो व बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे से लगी हुई कृषि भूमि लगभग 300 हेक्टर भूमि का प्रस्ताव औद्योगिक गलियारी हेतु प्रस्तावित कर गजट कर दिया है। हमारे गांव की समस्त बेश कीमती भूमि समतल, सिंचित, उपजाऊ जमीन जिस पर हमारे पूर्वजो से लेकर आज तक कृषि कार्य कर परिवारो का भरण पोषण किया जा रहा है। हमारे गांव की भूमि का मूल्याकंन सर्किल रेट सन् 2017 से लेकर 2026 तक सर्किल रेट मे कोई परिवर्तन नहीं किया गया है जबकि 2017 से 2026 तक पडोसी गांव के सर्किल रेट 9 वर्षों में 2 गुना से ज्यादा बढ़ाये जा चुके है उस हिसाब से ग्राम रीवन की जमीन के सर्किल रेट 9 वर्षों में 2 गुना होना जनहित मे अति आवश्यक होगा। वर्तमान सर्किल रेट को 2 गुना करते हुये अधिग्रहण प्रक्रिया कार्य पारदर्शिता एवं किसानो के साथ संवाद स्थापित कर कराया जाना अति आवश्यक है। जिसके लिये गांव के लगभग सभी कृषक सरकार की नीति का अनुपालन करने हेतु तैयार है।अतः हम काश्तकारों की बेश कीमती कृषि भूमि के वर्तमान सर्किल रेट को दो गुना करते हुये औद्योगिक गलियारे हेतु गांव मे चौपाल लगाकर ग्राम के कृषको से संवाद कर पारदर्शिता एवं सम्पूर्ण जानकारी देते हुये अगली कार्यवाही हेतु ग्रामवासी शासन प्रशासन के सभी आदेशो एवं निर्देशो के अनुपालन हेतु श्रीमान जी के साथ होगे। जनहित को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम रीवन की कृषि भूमि के सर्किल रेट वर्तमान रेट से दो गुना करने की कृपा करें।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *