Spread the love

हमीरपुर | ब्लाक संसाधन केंद्र कुछेछा सुमेरपुर में विकासखंड सुमेरपुर के समस्त विद्यालयों के प्रधानध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर प्रभाकर सिंह तोमर ने कहा कि प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक नामांकन बढ़ाए कोई भी बच्चा ड्राप आउट न रहे, डीबीटी पेंडेंसी,कक्षा में लाइट पंखा व ग्रीन बोर्ड लगे हो,बाला पेंटिंग व टीएलएम के प्रयोग से शिक्षण किया जाए, विद्यालय में शुगर बोर्ड एवं आयल बोर्ड हो, मिड डे मील गुणवत्ता पूर्ण बने व उसकी खिलाते हुए फोटो प्रतिदिन भेजी जाए, विद्यालय में वेट मशीन, मेजरिंग स्केल के माध्यम से बच्चों का रिपोर्ट अद्यतन रखी जाए, सभी कक्षाएं समय सारणी के अनुसार चले जिसका अंकन शिक्षक डायरी में हो। अभिभावकों की बैठक कर बच्चों को निर्धारित यूनिफॉर्म जूता मोजा में ही विद्यालय भेजने हेतु अनुप्रेरित करें । अकबर अली नोडल एआरपी सुमेरपुर ने निपुण आकलन,कैचप कार्यक्रम,आयल एवं शुगर बोर्ड,दीक्षा एप , संचारी रोग, इको क्लब की जानकारी दी। इस अवसर पर विकासखंड सुमेरपुर के प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापक , इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं नीतेन्द त्रिपाठी, उजमा खान इत्यादि उपस्थित रहे।संचालन अकबर अली ने किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *