Spread the love

हमीरपुर | समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने परसनी मोराकांदर क्षेत्र में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का पिलर गिरने से छह मजदूरों की हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए मृतक मजदूरों के परिवारों को तत्काल राहत दिए जाने की मांग की है। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राहुल निगम वारसी ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर अपने परिवारों के प्रमुख सहारा थे। उनकी मृत्यु से परिजनों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों व संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मजदूर देश और प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान इदरीश खान, रामप्रकाश प्रजापति, लालता सिंह खंगार, यदुवेन्द्र यादव, महिमा शर्मा समेत समाजवादी पार्टी एवं मजदूर सभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *