Spread the love

हमीरपुर – रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शन और सहयोग का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारी कठिन और व्यस्त ड्यूटी के बावजूद अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं, जिसका परिणाम आज इन मेधावी विद्यार्थियों की सफलता के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *