चरखारी (महोबा)। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान चरखारी जनपद महोबा में डायट प्राचार्य राहुल मिश्रा की अध्यक्षता तथा संस्थान के प्रवक्ता मनीष केशरवानी व राजू सरोज के नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया तथा पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण,एवं पर्यावरण सम्बंधी समस्याओं और उनके निवारण को भी चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रार्थना सभा के दौरान कई प्रशिक्षुओं द्वारा पृथ्वी दिवस से संबंधित उद्बोधन, काव्य पाठ्य,संगोष्ठी की गई जिसमें संस्थान के प्रवक्ता मनीष केसरवानी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण बचाव के लिए केवल विचारों की आवश्यकता नहीं बल्कि हमें इन विचारों को अपना कर्तव्य मानकर पालन करना चाहिए तथा हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहना अति आवश्यक है और कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है,वृक्षों से ही पृथ्वी के हरे भरे से ही समृद्धि होगी जिससे हमारा जीवन सुखद और आनंदमय होगा इसलिए वृक्षों,जल,पृथ्वी,पर्यावरण की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है,पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो हमारा जीवन सुखद होगा ।
