चरखारी (महोबा)। नगर के गांधी पार्क में महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर महिलाओं ने मंगलवार देर शाम जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की और विपक्ष को महिला विरोधी होने का आरोप लगाया
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा की नगर उपाध्यक्ष द्रोपती सेन ने किया। उनके नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने एकत्र होकर सरकार से महिला आरक्षण बिल को जल्द पारित करने की मांग की।
इस मौके पर मनोनीत सभासद यशोदा कुशवाहा सहित नेहा रजनी, नीलम, नेहा रैकवार और अन्य महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। वहीं द्रोपति सेन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लंबे समय से लंबित है, जिससे महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस बिल को जल्द से जल्द पास किया जाए।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
