राठ (हमीरपुर)। सीएचसी व पीएचसी में तैनात जैम पोर्टल आउट सोर्सिंग स्वास्थ कर्मियों को विगत चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर आज उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से मिल ज्ञापन दे मानदेय दिलाये जाने की मांग की है। विधायक ने संबंधित अधिकारी को फोन कर कर्मचारियों को जल्द मानदेय देने को कहा है।
जैम पोर्टल आउट सोर्सिंग के माध्यम सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों में कार्य करने जगरूप सिंह, सर्वेश कुमार, अभिषेक, वीर बहादुर, हरिसिंह सहित अनेकों कर्मचारियों ने बताया कि वे लोग विगत 2018 से स्वास्थ विभाग में वगैर छुट्टी के दिन रात कार्य करते हैं। लेकिन विगत चार माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुँच गये हैं। इसके साथ ही प्रत्येक माह आने वाली ईपीएफ भी नहीं जमा की गयी है तथा ईएसआई की जानकारी भी नही दी जाती है। जिससे वे मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन दे मानदेय दिलाने की मांग की है। विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन कर कर्मचारियों को जल्द से जल्द मानदेय देने को कहा है।
