महोबा। जय जवान जय किसान एसोसियन की जनपद इकाई किसानों के संगठन ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि खरीब की फसल 2025में किसानों की फसलों को दैवीय आपदा के कारण जनपद के तमाम ग्रामों में भारी क्षति हुई थी,कहा कि उक्त क्षति को राज्य सरकार द्वारा स्वीकार करते हुए कृषि निवेश(इनपुट सब्सिडी)के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता की गई, उन्होंने ज्ञापन में खेद व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित बीमा कंपनी इफ़्को -टिकियों द्वारा अभी तक किसानों को बीमा क्लेम का भुक्तान नहीं किया गया,उन्होंने कहा कि यह स्थित अत्यंत विरोधाभाषी है कि जहां एक ओर राज्य सरकार नुकसान को स्वीकार कर राहत प्रदान कर रही है तो वहीं बीमा कंपनी उसी नुकसान को मानने से इनकार कर रही है उन्होंने बताया कि जनपद के मझलवारा, मिरतला, बसौरा , बरीपुरा,किराड़ी,करहरा कला,रहेलिया ,दडतमाफ़,झिर सहेबा, गंज,महेवा,आदि गांव दैवीय आपदा के शिकार हुए हैं उन्होंने कहा कि 10माह का समय बीत जाने पर किसानों को अभी तक क्लेम का भुक्तान न करना अत्यंत निंदनीय है जबकि नियमानुसार नुकसान होने के तीन माह के भीतर संबंधित बीमा कंपनी को भुगतान कर देना होता है,जबकि अभी तक भुगतान नहीं हुआ,हुआ हे तो सिर्फ न मात्र,कहा कि यह किसानों के साथ अत्यंत अन्याय भरा कार्य है,उन्होंने कहा कि मानसून के कारण असमय बुवाई होने से किसानों के खेतों में फसल पैदावार कम होने पर औसत घटा हुआ है,जिस कारण किसानों की लागत भी सही तरीके से नहीं निकली है,जिससे किसान काफी परेशान है,उन्होंने जिलाधिकारी से ज्ञापन में कहा कि बीमा कंपनी से हुए नुकसान की भरपाई क्लेम जल्द दिला उक्त कंपनी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
