Spread the love

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द०प्र०क्षे०)/नोडल अधिकारी लोक अदालत की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 के सफल आयोजन के दृष्टिगत बैंक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सके। साथ ही, लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए गए कि जिला मुख्यालय एवं विभिन्न तहसीलों में ऐसे प्रमुख स्थानों—जैसे न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट-बाजार, तहसील मुख्यालय एवं बैंक आदि—पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिकाधिक नागरिक इस अवसर का लाभ उठा सकें।
बैठक में प्रशासनिक विभागों की ओर से अतिरिक्त उपजिलाधिकारी पैगाम हैदर, लीड बैंक की ओर से प्रतिनिधि नन्द किशोर, जिला दूरसंचार प्रबंधक की ओर से अमर महरोत्रा, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह तथा विद्युत खण्ड राठ के अधिशासी अभियंता नरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर लें, जिससे अधिकाधिक वादों का निस्तारण कर आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *