Spread the love

सुमेरपुर (हमीरपुर) – भीषण गर्मी के बीच जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती महिलाओं को राहत देने के लिए लगाए गए कूलर या तो खराब पड़े हैं या चलाए नहीं जा रहे, जिससे उन्हें तेज गर्मी में रहना मजबूरी बन गया है। वार्ड में केवल पंखों के सहारे व्यवस्था चल रही है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के बांकी मार्ग स्थित पुराने अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भर्ती किया जाता है। प्रसव के बाद उन्हें पीछे बने वार्ड में रखा जाता है, जहां दो कूलर लगे हैं। इनमें एक खराब है, जबकि दूसरा बंद रखा जाता है। वार्ड की खिड़कियों में जाली भी नहीं है, जिससे लू के थपेड़े सीधे अंदर आ रहे हैं। वार्ड में भर्ती राजकुमारी, नेहा सिंह (सुमेरपुर), ममता (पचखुरा बुजुर्ग) और रश्मि (चंद्रपुरवा बुजुर्ग) ने बताया कि रातभर गर्मी से जूझना पड़ा और कूलर नहीं चलाए गए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाल का कहना है कि नवजात शिशु ठंडा तापमान सहन नहीं कर पाते, इसलिए कूलर बंद रखे जाते हैं। हालांकि खिड़कियों में जाली न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक करा दी जाएंगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *