Spread the love

हमीरपुर – समाजवादी मजदूर सभा हमीरपुर ने नोएडा श्रमिक आंदोलन को लेकर प्रदेश में कथित दमन के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के सहयोग से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष लालता सिंह खंगार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक के निर्देश पर संपन्न हुआ। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में श्रमिकों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। उन्होंने छह सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौंपते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान, वरिष्ठ नेता शुभकरण सिंह परिहार, जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह लोधी, नईम खान, नीलम यादव (महिला सभा जिलाध्यक्ष), ओम प्रकाश सोनकर (प्रदेश सचिव), मानवेन्द्र सिंह यादव, राघवेन्द्र यादव “लकी”, रिजवान खान (अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों के मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *