Spread the love

हमीरपुर – जनपद में दो पीआरवी पुलिसकर्मियों द्वारा युवक की पिटाई का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को जमीन में गिराकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। हालांकि, इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर सदर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में अलग ही तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल को कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहाल रमेड़ी में पीआरवी टीम रवि निषाद की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। मौके पर परिजनों ने बताया कि संजीव निषाद (उम्र करीब 35 वर्ष) शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था, मारपीट कर रहा था और आत्महत्या की धमकी दे रहा था। पुलिस और परिजनों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नशे की हालत में उसने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए परिजनों के सहयोग से आवश्यक बल का प्रयोग किया गया और बाद में कोतवाली नगर पुलिस को बुलाकर संजीव निषाद को उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के अनुरोध पर उसे वापस परिवार को सौंप दिया गया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच क्षेत्रधिकारी मौदहा द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *