Spread the love

चरखारी (महोबा) | तहसील चरखारी के अन्तर्गत गांव गौरहारी में हर घर जल नल योजना के ऑपरेटर धनप्रसाद पुत्र रामप्रकाश अहिरवार उम्र 31 वर्ष ने आज सुबह करीब आठ बजे बाबा जू की पहाड़िया के पीछे सीशम के पेड़ रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे गांव में शौक का माहौल व्याप्त है
मृतक अपने पीछे पत्नी रामकली उम्र 28 वर्ष और दो बच्चे जिसमें मयंक उम्र 10 वर्ष आशु उम्र 6 वर्ष व माता पिता को रोता बिलखता छोड़ गया
गांव वालो व पिता भाई के बताए अनुसार धनप्रसाद पानी की टंकी में ऑपरेटर था जिसमें वो आए दिन गांव में पानी न जाने से परेशान रहता था और गांव वालो के फोन आते थे कि पानी नहीं आ रहा ,
पिता के बताने के अनुसार धनप्रसाद के ऊपर के अधिकारी बात नहीं सुनते थे धनप्रसाद नौकरी भी छोड़ना चाहता था लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण नौकरी भी नहीं छोड़ पाता था ।इसी की टेंशन उसके दिमाग में घर बना गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
गौरहारी चौकी प्रभारी बृजकिशोर शुक्ला ने शव को कब्जा में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *