मौदहा हमीरपुर – शौय और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती हवन पूजन के उपरांत नगर में भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे तथा देवी देवताओं की झाकियों के साथ निकाली गई।
भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती नगर में धूमधाम से निकल गई ,शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए भगवान परशुराम सहित शंकर पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सीता, हनुमान जी सहित विभिन्न प्रकार की देवी देवताओं की झांकियां के साथ साधु संतों के टोली कीर्तन भजन करते हुए महिलाओं एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया। सुबह पांडव गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पण करते हुए विधिविधान से हवन पूजन किया गया, वहीं अपराह्न के उपरांत विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज भव्य शोभायात्रा निकाली गई,यह शोभायात्रा डीजे बैंड बाजे के साथ कचहरी रोड,माली कुआं चौराहा ,थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में समाप्त हुई। भगवान परशुराम के जन्म दिन को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है ऐसी मानता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से नुकसान नहीं होता है।भगवान परशुराम अपने तप और पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले युगों तक मानव जाति के प्रेरणा स्रोत बने,शोभा यात्रा में मुख्य लालाराम निषाद,जगदीश व्यास, अनूप कुमार,आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामचंद्र शुक्ल, शिव कुमार पांडे, बृजेंद्र गौतम, डंडा गुरु ,सुबोध गुप्ता ,राजेंद्र मधु प्रिया राजकुमार पाठक ,शिव प्रसाद त्रिपाठी, सहित सैकड़ो की संख्या में नगर वासियों ने शोभा यात्रा में शामिल होकर जन्मोत्सव का आनंद उठाया। शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल की तैनाती रही।
