Spread the love

राठ हमीरपुर – जरिया थाना क्षेत्र के जिटकिरी गांव में तेज रफ्तार एक ट्रक ने घर से पैदल ही अपने खेत जा रहे 55 वर्षीय एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जरिया थाना क्षेत्र के जिटकिरी गांव निवासी किसान फूल सिंह (55) पुत्र स्वर्गीय बीरबल आज शनिवार को अपने घर पर पैदल ही अपने खेतों की ओर जा रहा था तभी रास्ते में बालू खदान से निकले तेज रफ्तार एक ट्रक ने किसान फूल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में घायल हुए किसान को सरीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी छह बीघा कृषि भूमि में खेती किसानी के अलावा पशुपालन आदि कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी सुशीला मां केशर के अलावा इकलौते पुत्र रमाकांत सहित पुत्री आरती, पुष्पा और रचना को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक सहित चालक मौके पर फरार हो गया। मामले में जरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडेयने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *