Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नगर पालिका परिषद राठ द्वारा आज रविवार को नगर चौपरा मन्दिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इसके दौरान नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। पर्व को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन नगर में आपसी सहयोग और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ, जिससे सामाजिक और धार्मिक एकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।
इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा,तहसीलदार राठ दिलीप सिंह, समाजसेवी सुरेश खेवरिया, स्वर्णकार धर्मशाला के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण दाऊ, श्रीप्रकाश तिवारी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *