राठ (हमीरपुर)। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आधुनिक शिक्षा से सुसज्जित पीएम श्री विद्यालय के लिए अध्यापकों ने संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के घर घर जाकर उन्हें स्कूल चलने के लिए प्रेरित किया।
एआरपी मसरूर हाशमी ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय में कंप्यूटर एलइडी सहित आधुनिक व्यवस्थाओं शासन द्वारा दी जाती हैं। जिसमें पढ़कर छात्र अच्छी व आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ते हैं। जिसके अंतर्गत आज उन्होंने ग्राम जिन्ना वीरा में स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए छात्रों के घर-घर जाकर उनसे संपर्क किया और उन्हें विद्यालय की उपलब्धियां बताते हुये स्कूल चलने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान में ग्राम प्रधान मनोज राजपूत, स्कूल हेड मास्टर बृजेश कुमार, धीरज राजपूत व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
