मुस्करा (हमीरपुर) | क्षेत्र के ग्राम बंडवा में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लेने का मामला सामने आया है युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंडवा निवासी मनोज प्रजापत (उर्फ लल्ला कारीगर) पुत्र चुनना प्रजापत ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की बिगड़ती हालत को देख उसके चाचा रामप्रकाश उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लेकर पहुंचे CHC में तैनात डॉ. मनोज कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, युवक की स्थिति में सुधार न होने और हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण, उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल, युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों में इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।
