Spread the love

राठ (हमीरपुर)। पूर्व सांसद विधायक स्व. राजनारायन बुधौलिया उर्फ रज्जू महाराज का 65वां जन्मोत्सव श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। पूर्व सांसद के आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कस्बे के सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके चाहने वालों ने रज्जू महाराज अमर रहे के नारे लगाए।
शुक्रवार को पूर्व सांसद के आवास पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके भतीजे प्रशांत बुधौलिया उर्फ गुडडन महाराज ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर रामलीला सांस्कृतिक कमेटी के अध्यक्ष वीर नारायन बुधौलिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, रामलीला कमेटी के मंत्री सुरेश खेबरिया, मां शारदा बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक मनोज बुधौलिया, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गिरीश शरण बुधौलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कंधी लाल भारती शैलेंद्र बादल समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *