चरखारी (महोबा) | शासन के निर्देशों के अनुपालन में चरखारी ब्लॉक के ग्राम गौरहरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए रात 12 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया।
यह अभियान सीएचसी चरखारी के अधीक्षक डॉ. विनय पटेल के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से लाल कार्ड धारकों, जिनके परिवार में 6 सदस्य हैं, तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाना प्राथमिकता में रखा गया था।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य टीम ने पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए लगभग 50 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए।
इस दौरान टीम में रामकुमार बघेल, अंकुर सिंह राजावत, आलोक सिंह, मुबारक, कृष्णा राजपूत, आशीष कुमार एवं नसीम खान उपस्थित रहे इस पहल से ग्रामवासियों को काफी राहत मिली और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सफलता मिली।
