चरखारी (महोबा) | गेहूं बिक्री रजिस्ट्रेशन के साथ ही किसान आईडी⁄फार्मर रजिस्ट्री के अभिलेख प्रस्तुत करने के बाद ही गेहूं की खरीद केन्द्रों पर की जाए। चरखारी तहसील के विभिन्न गेहूं खरीद केन्द्रों मे चल रहे खरीद की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम चरखारी धीरेन्द्र कुमार ने एक ओर जहां खरीद की स्थिति का जायजा लिया वहीं गेहूं क्रय किए जाने के दौरान फार्मर रजिस्ट्री कापी लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
चरखारी तहसील के अन्तर्गत आने वले गेहूं खरीद केन्द्रों पर वारदाना’ अभी तक हुई खरीद’ किसानों को मुहैया कराई जाने वाली सहूलियतों आदि का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेन्द्र कुमार ने किया। सूपा खरीद केन्द्र के निरीक्षण के दौरान एक ओर जहां शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों को परखा वही बताया कि जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज के निर्देश पर खरीद केन्द्र पर फार्मर रजिस्ट्री की प्रति भी लिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम चरखारी ने कहा कि जिन किसानों ने गेहू बिक्री के लिए ऑनलाईन पंजीयन कराया है उनका गेहूं सत्यापन के उपरान्त पहले आओ पहले पाओ की नीति के तहत खरीद की जाएगी। उन्होने बताया कि खरीद केन्द्र पर कम्प्यूटराईज् खतौनी’ रजिस्ट्रेशन स्लिप’ आधारकार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री की प्रति देखने के उपरान्त ही किसानों के गेहूं की खरीद होगी। उन्होने बताया कि जिले में 9365 किसानों ने आनलाईन रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें चरखारी तहसील क्षेत्र में 11 खरीद केन्द्र संचालित हैं जहां सभी केन्द्रों पर वारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। खरीद केन्दों पर किसानों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था’ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था समुचित रूप से किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
