कुलपहाड़ (महोबा) | उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 6 से 15 अप्रैल तक फार्मा रजिस्ट्री हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गांवों में कैंप लगाकर राजस्व कर्मीयों, पंचायत सचिवों द्वारा फार्मा रजिस्ट्री के आवेदन लिए जा रहे हैं। इस कार्य में पंचायत मित्र, ग्राम प्रधान एवं कोटेदारों को सहयोग करने के लिए लगाया गया है। प्रथम दिन के इस कार्य में फार्मर सहायक एप न चलने के कारण दोपहर तक लआवेदन जमा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फार्मा रजिस्ट्री हेतु उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान कार्यक्रम 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। फार्म रजिस्ट्री के लिए 6 व 7 अप्रैल को कुलपहाड़ तहसील के 123 गांव में कैंप लगाए गए, जिसमें लेखपाल, पंचायत सचिव, पंचायत मित्र, ग्राम प्रधान एवं कोटेदार को आवेदन में सहयोग हेतु लगाया गया है। नायब तहसीलदार पंकज गौतम ने बताया कि फार्म रजिस्ट्री हो जाने से किसानों को काफी सुविधा रहेगी। उनकी कृषि भूमि का लेखा-जोखा रहेगा, हेल्थ कार्ड बनेगा, पशुधन सहित अन्य संपत्ति का इसमें उल्लेख होगा। खाद, बीज, सब्सिडी में किसानों को लाभ होगा।
पहले दिन के इस कार्य में सर्वर डाउन होने से फार्मा सहायक एप में काफी दिक्कतें हुईं, जिस कारण दोपहर तक आवेदन जमा करने की संख्या कम रही। लेकिन बाद में सर्वर सही हो जाने पर कार्य ने तेजी पकड़ ली।
