Spread the love

कुलपहाड़ (महोबा) | आगामी अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक कोतवाली प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित हुए।
आगामी अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकन्ना हो गया है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ कोतवाली परिसर में एक बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से अंबेडकर ज्यन्ती मनाने के निर्देश दिए। इस बैठक में सुगिरा, मुढ़ारी, पनारा, सतारी, बोरा, अंडवारा, विजयपुर, लाड़पुर, जैतपुर, सहित दो दर्जन से अधिक गांव के ग्राम प्रधान, ग्रामीण, समाजसेवियों ने भाग लिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अंबेडकर जयंती के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को गांव व स्थान पहले से चिन्हित किए जाएं। जहां कार्यक्रम होना है, उसकी सूचना पूर्व में पुलिस को जरूर दी जाए, ताकि कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन और ग्रामीण मिलकर एक दूसरे का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित हो सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी एक से अधिक डीजे का इस्तेमाल नहीं करेगा, और डीजे साउण्ड की ध्वनि भी मानक से अधिक न हो। इस बैठक में पूरनलाल रैकवार मुढारी, अमित द्विवेदी सुगिरा, मौला बख्श जैतपुर, महेंद्र कुमार वर्मा कुलपहाड़, राजेंद्र कुमार लाड़पुर ,
रवि सोनी लाड़पुर सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *