Spread the love

हमीरपुर। कानपुर सागर हाईवे पर मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे बेटों को ट्रक कुचलते हुए निकल गया,जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मां को हल्की-फुल्की चोटे आई। आंखों के सामने बेटे के शव को देखकर मां दहाड मार कर रोने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बटोर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक व चालक को कुछेछा चौकी के पास पकड़ लिया गया है। गौरतलब है कि थाना सजेती कानपुर के बगरिया गांव निवासी 18 वर्षीय विपिन यादव पुत्र महेंद्र यादव दिन रविवार को 11:15 बजे के आसपास बाइक से अपनी मां अंजना को लेकर अपने दादा के पास ग्राम बड़े सिमरौड़ी थाना सुमेरपुर अपने बाबा से मिलने जा रहा था। जैसे ही वह मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई स्थित आरकेएंड सन्स फीलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक को पीछे से तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए ट्रक चालक श्याम बाबू उर्फ दुल्लर पुत्र सोनीलाल निवासी ग्राम बहरी सवाई थाना शिवली जनपद कानपुर देहात ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से मां सड़क के एक किनारे पर गिरी और विपिन सड़क के बीचो-बीच आ गया,जिससे ट्रक कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि विपिन की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है शव के चीथड़े हो गए। अपनी आंखों के सामने बेटे की दर्दनाक मौत से मां दहाड़ पड़ी। हादसे के बाद चालक तेजी से ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां पर भीड़ लग गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।सूचना मिलने के बाद कुछेछा चौकी पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया,और थोड़ी ही देर में ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया।पुलिस ने हाइवे पर बिखरे पड़े शव के अवशेष को बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *