चरखारी (महोबा) । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव, वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आज दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर उमाशंकर त्रिपाठी जी के करकमलों से शुभारंभ हुआ | कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्प -माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ,महाविद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना का गायन किया , तत्पश्चात प्राचार्य के स्वागत वंदन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ ।इस दौरान समारोहक डॉ. दीपक सिंह द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से परिचित कराया गया ,युवा महोत्सव के प्रथम दिन योगासन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई , योगासन प्रतियोगिता में छात्र वर्ग एवं छात्रा वर्ग में दिलीप, प्रशांत आकाश कश्यप एवं सपना, हेमा मुस्कान व्यास व आराधना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे ।वही पोस्टर प्रतियोगिता छात्र वर्ग एवं छात्रा वर्ग में आकाश कश्यप, आनंद कुमार, दिलीप कुमार एवं आराधना, सुकीर्ति, रीसू साहू प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे ।इस दौरान कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता में छात्र वर्ग एवं छात्रा वर्ग में क्रमशः आकाश कश्यप, आनंद कुमार, दिलीप कुमार, एवं चायना, आशी खान, कौसर जहां प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे ,कुकिंग प्रतियोगिता छात्र वर्ग एवं छात्रा वर्ग में क्रमशः आकाश, प्रशांत, अंकित एवं चायना, आराधना अंजली साहू प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे ,इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए संबोधित किया आज की आयोजित प्रतियोगिता में अधिक संख्या में छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस दौरान महाविद्यालय के रुचि जयसवाल, डॉक्टर नित्य किशोर सोनी, डॉ. विनोद सिंह चन्देल, डॉक्टर रितु चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र सोनी, अनुपम उपाध्याय, जितेंद्र मिश्रा, गणेशीलाल, राजचंद्र तिवारी, चमन लाल, सिंह एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
