महोबा।जनपद में नवांगुतक पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के आज जनपद पहुँच अपना पदभार संभाल लिया।जनपद आगमन पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं जनपदीय पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया । जनपद आगमन के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद की पृष्ठभूमि, भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों तथा महत्वपूर्ण स्थलों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के संबंध में सार्थक चर्चा की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही जनता के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
