Spread the love

कुरारा/हमीरपुर, 1 अप्रैल। हमीरपुर रोड स्थित कुरारा में बुधवार को श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय में यूकेजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यालय के शुभारंभ से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर उपलब्ध होगा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के शिक्षण संस्थानों की स्थापना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा स्थापित करेगा।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संरक्षक कृष्ण शरण श्रीवास्तव, प्रबंधक पीयूष कुमार श्रीवास्तव, कंचनलाल सगुणा इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवि श्रीवास्तव तथा रामकृष्ण महाविद्यालय कुरारा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।विद्यालय के निदेशक हिमांशु सर ने विद्यालय के उद्देश्य एवं भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों को सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल तथा नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो सकें।कार्यक्रम का समापन अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *