Spread the love

राठ/हमीरपुर।सुमन भारती शांति निकेतन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में बुधवार को सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर का गौरव बढ़ाने वाले ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह के सुपुत्र आईएएस यशवर्धन राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को अंकपत्र एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बहुमूल्य विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना सफलता की पहली सीढ़ी है। जो बच्चे कम उम्र में किताबों के साथ संघर्ष करना सीख लेते हैं, उन्हें जीवन में कभी भी सिर झुकाना नहीं पड़ता। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक अपर्णा गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रवेश तिवारी ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष मंजू परिहार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।समारोह के अंत में आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, नगर के गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *