Spread the love

हमीरपुर।आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बाँदा राजेश एस के साथ तहसील राठ के थाना राठ में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राप्त सभी 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का प्राथमिकता एवं समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद एवं राजस्व-पुलिस से संबंधित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे।इसके उपरांत आयुक्त ने एग्री जंक्शन एवं कृषि केन्द्र बीज भण्डार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीज एवं उर्वरक वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरकों के साथ किसी अन्य सामग्री की टैगिंग, अधिक मूल्य वसूली अथवा वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। केन्द्रों पर स्टॉक एवं बिक्री दरों की सूची प्रदर्शित रखने तथा अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश भी दिए।तत्पश्चात आयुक्त ने मण्डी राठ स्थित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया तथा किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीद एवं समर्थन मूल्य भुगतान की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने खरीद एवं भुगतान व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं समर्थन मूल्य के अनुसार पारदर्शी ढंग से धान खरीद की जाए तथा किसानों को उनकी उपज का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।इसी क्रम में उन्होंने मण्डी परिसर स्थित पीसीएफ केन्द्र का भी निरीक्षण किया, जहां एनपीके, यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध मिले। आयुक्त ने किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा निर्धारित दरों पर पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक मूल्य वसूली एवं टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने पर विशेष जोर दिया।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को कृषि निवेश एवं अपनी उपज के विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *