Spread the love

हमीरपुर। मेरा युवा भारत (MY Bharat), हमीरपुर के तत्वावधान में जनपद में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संदेश देते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया इस अवसर पर निर्णायक मंडल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की प्राचार्य डॉ. सभा कौशल, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर सुशील कुमार यादव, यूपीएसडीएम के प्रशिक्षक भुवनेश कुमार तथा नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद शामिल रहे प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर तीन-तीन मिनट के अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर अमन गुप्ता ने प्रथम, उज्ज्वल पाठक ने द्वितीय तथा श्रेया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनों प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हमीरपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया, समाजसेवी केपी सिंह हरिमाधव मिश्रा, अदिति गुप्ता सुजीत यादव एवं ब्रजभूषण सहित माय भारत के स्वयंसेवक रूबी, मोहिनी, आकांक्षा एवं गुड़िया देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष श्री जीके द्विवेदी ने किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed