Spread the love

राठ, हमीरपुर | कोतवाली क्षेत्र के मुहाल छोटी जुल्हेटी (शिवम् पैलेस के पास) में बीती रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया。 चोर घर के पिछले हिस्से की दीवार से अंदर घुसे और कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर सोने-चांदी के जेवरात व लाखों रुपये की नकदी चुरा ले गए पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है कमरे की कुंडी बंद कर दिया घटना को अंजाम प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुहाल छोटी जुल्हेटी निवासी अनिल कुमार पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 05 नवंबर 2026 की रात्रि करीब 2 बजे वह और उनके परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे。 इसी दौरान तीन अज्ञात चोर पीछे की दीवार के रास्ते घर में दाखिल हुए。 चोरों ने पीड़ितों के कमरों की कुंडी और चेन बाहर से बंद कर दी गोदरेज का लॉकर तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखी गोदरेज अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, हार, सात अंगूठियां, कान के वाले, जंजीर, नाक की कील (कुल वजन लगभग 100-150 ग्राम) तथा चांदी की पायल, चूड़ी और बिछिया (वजन लगभग 7.50 ग्राम) के अलावा 7,00,000 रुपये (सात लाख रुपये) नकद चोरी कर लिए आवाज सुनकर जागे परिजन, बदमाशों के हाथ में था कट्टा आहट होने पर जब पीड़ित ने कमरों से बाहर आने का प्रयास किया तो गेट बाहर से बंद होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके किसी तरह उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज लगाई और फोन पर सूचना दी मोहल्लेवासियों के आने से पहले ही चोर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए पीड़ित ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नकाबपोश व्यक्ति हाथ में कट्टा (असला) लिए हुए चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है पुलिस से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है पीड़ित अनिल कुमार ने थाना अध्यक्ष राठ को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने चोरों का जल्द से जल्द पता लगाने, चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद करने तथा परिवार की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed