Spread the love

हमीरपुर। जिला खेल कार्यालय, हमीरपुर द्वारा 13 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में जिला स्तरीय सीनियर बालिका कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जनपद की 08 बालिका खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया गया है चयनित खिलाड़ियों में तनु, रेखा, साक्षी, दुर्गा, वारिसा, प्राची, लक्ष्मी यादव एवं ऊषा यादव शामिल हैं चयनित खिलाड़ी 14 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी 19 से 21 नवंबर 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, अमरोहा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा जिला खेल कार्यालय द्वारा चयनित सभी खिलाड़ियों को आगामी ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed